फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी फिल्म महोत्सवः सूफी गायक कैलाश खेर ने जगाई शिव की अलख, रंग दीनी रंग दीनी... पर झूमे श्रोता

Mon, 27 Dec 2021 11:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कैलाश खेर ने शिव और काशी से अपने रिश्ते को जोड़ते हुए रंग दीनी रंग दीनी, पिया के रंग रंग दीनी ओढ़नी...की प्रस्तुति दी। इसके बाद तेरे नाम से जी लूं तेरे नाम से मर जाऊं...समेत कई गीतों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
काशी फिल्म महोत्सव में गायन प्रस्तुत करते कैलाश खेर । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में सोमवार को काशी फिल्म महोत्सव का आगाज कैलाश खेर की सूफियाना गीतों से हुआ। उद्घाटन समारोह में कैलाश ने जहां काशी में शिव की अलख जगाई। वहीं, प्रशंसक भी सूफी गीतों पर झूमते रहे। शाम ढलने के साथ ही सिगरा स्टेडियम का मैदान दर्शकों से भरने लगा, बस हर किसी को अपने चहेते गायक कैलाश खेर की एक झलक का इंतजार था।

विज्ञापन


शाम 7 बजे कैलाश जैसे ही मंच पर पहुंचे पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कैलाश ने शुरुआत आओ जी, आओ जी से की। इसके बाद मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया..., मेरे भोले..., तौबा तौबा तौबा उफ्फ, तौबा तौबा वे काशी तेरी सूरत की धुन छेड़ी तो जनता ने भी सुर में सुर मिलाया।

इसके बाद दर्शकों की मांग पर कैसे बताएं क्यों तुझको चाहे...के सुरों ने रुमानियत घोली। कैलाश खेर ने शिव और काशी से अपने रिश्ते को जोड़ते हुए रंग दीनी रंग दीनी, पिया के रंग रंग दीनी ओढ़नी...की प्रस्तुति दी। इसके बाद जानिया तेरे बिन नई लगदा दिल मेरा ढोलना... के बाद तेरे नाम से जी लूं तेरे नाम से मर जाऊं...समेत क ई गीतों की प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन

जिसका घर बसे फिर पूछो उससे कभी हंसे... 

काशी फिल्म महोत्सव में हास्य व्यंग्य प्रस्तुत करते राजू श्रीवास्तव । - फोटो : अमर उजाला
फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन और हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने मंच संभाला तो पूरा स्टेडियम ठहाकों से गूंज उठा। नेता से लेकर अभिनेता, नायक से लेकर खलनायक और खेल से लेकर खिलाड़ी तक हर किसी को उन्होंने हास्य के रंगों में पिरोया। उन्होंने मंच से कहा कि जो हंसे उसका घर बसे और जिसका घर बसे फिर पूछो उससे कभी हंसे...।

राजू ने चुटीले अंदाज में कहा कि बनारस में प्रशासन को बहुत सुधार करने की जरूरत है खासकर नगर निगम को। एक जगह सड़क पर नगर निगम के बोर्ड पर लिखा हुआ है कि कृपया बाएं हाथ से चलें। किसी का बाप नहीं चल सकता है, मैंने कोशिश की तो कोहनी छिल गई।
विज्ञापन

भैया तुम रहने दो हम कर लेंगे

प्यार करना है तो निरमा पाउडर वाली से करो, क्योंकि वह कहती है पहले इस्तेमाल करो फिर विश्वास करो। इसलिए भाइयों जिंदगी में ऐसा काम करो कि लोग कहें कि भैया तुम रहने दो हम कर लेंगे। आज जब मैं स्टेशन पर उतरा तो एक आदमी ने मुझे देखकर कहा कि आपको टेलीविजन में बहुत देखा है तो मैंने कहा कि धन्यवाद। फिर उसने कहा कि लेकिन जिंदा पहली बार देख रहा हूं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें