फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजना के लिए सजीं सुहागिनें

Wed, 19 Oct 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
करवाचाैथ्‍ा
विज्ञापन
सजने, संवरने के साथ पति के लिए व्रत रखकर सुहागिनें बुधवार को प्यार का इजहार करेंगी। मौका होगा करवा चौथ का। इसके लिए मंगलवार को ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की भीड़ लगी रही। कोई मेहंदी से हथेलिया सजाने में जुटा रहा तो कोई करवा सजाने में।
विज्ञापन


19 अक्तूबर की रात 8:27 बजे चंद्र दर्शन के साथ महिलाएं चलनी की ओट से पिया के मुखड़े का दीदार करेंगी। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा करवा चौथ पर सौ साल बाद इस बार चार शुभ संयोग एक साथ बन रहे हैं।
करवा चौथ के लिए मंगलवार को खरीददारी के लिए बाजार महिलाओं की भीड़ से भरा रहा। करवा की खरीद के साथ ही चलनी और पूजा, सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुओं की खरीद के लिए महिलाओं की बाजार में भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


ब्यूटी पार्लर में भी मेहंदी रचाने के साथ ही सजने-संवरने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। महावीर पंचांग के संपादक पं. रामेश्वर नाथ ओझा के मुताबिक बुधवार को करवा चौथ चार अलग-अलग शुभ संयोग लेकर आएगी। चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में उदय होगा।इसी दिन गणेश चतुर्थी और रोहिणी नक्षत्र भी है। बुधवार प्रथम पूज्य प्रथमेश और और भगवान कृष्ण का प्रिय दिन है। संयोग मिलकर करवा चौथ को और भी शुभ फलदायी बना रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें