फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कार्तिक आर्यन ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, बजड़े पर सवार होकर गंगा आरती भी देखी

Wed, 25 May 2022 11:04 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गंगा आरती देखते कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन व प्रोड्यूसर भूषण कुमार मंगलवार को काशी पहुंचे। फिल्म की सफलता के लिए दोनों ने बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और आशीर्वाद मांगा। दर्शन के बाद कार्तिक गंगा आरती देखने पहुंचे लेकिन उन्हें रोक दिया गया। उनका बजड़ा आरती के दौरान घाट पर पहुंचता इससे पहले ही दशाश्वमेध थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा पुलिस बल के साथ बजड़े के पास पहुंच गए। कार्तिक बजड़े से उतरकर घाट पर पहुंचे और मां गंगा का श्रद्धापूर्वक नमन किया।

विज्ञापन


इसके बाद आरती में जाने के लिए तैयार हुए तो पुलिस ने रोक दिया। थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा कि आरती में शामिल होने के लिए अनुमति नहीं है। इसपर बहस भी हुई, लेकिन पुलिस ने कार्तिक की सुरक्षा और भीड़ का हवाला दिया। बाद में उन्हें जाने दिया गया।  घाट पर मौजूद लोगों ने कार्तिक आर्यन संग सेल्फी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें