फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में पुरवा हवाओं का दबाव बढ़ा, दो डिग्री गिरा पारा, दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना

Wed, 25 May 2022 10:37 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सोमवार शाम आई आंधी और बूंदाबांदी के बाद से वाराणसी में मौसम बदल गया है। मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर सुहाने मौसम का आनंद उठाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में सोमवार शाम आई आंधी और बूंदाबांदी के बाद से मौसम बदल गया है। पुरवा हवाओं का दबाव भी बढ़ गया है, इस वजह से मंगलवार को दिन में धूप तो रही, लेकिन हवा में नमी अधिक होने से उसका असर बहुत कम रहा। मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

विज्ञापन


वहीं, न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री कम हो गया। देश के पश्चिमी भागाें में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से वाराणसी और आसपास का मौसम बदला है। सोमवार शाम को आंधी में कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गई थीं। मंगलवार दिन में भी शहरी और ग्रामीण इलाकों में डालियों को हटाने का काम जारी रहा।

बूंदाबांदी के भी आसार
आंधी आने के बाद से ही गर्मी से परेशान लोग राहत महसूस कर रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि मंगलवार को कम होकर 36.0 तक पहुंच गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस की जगह 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने रहने और हवा में नमी की वजह से अभी दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें