ग्रुप कैप्टन अशोक पांडेय ने कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के तीनों अंगों के अदम्य साहस और वीरता को याद किया। करीब 150 पूर्व सैनिकों और आश्रितों ने बलिदानियों को सदैव स्मरण रखने और उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
बीएचयू में शहीदों को दी श्रद्धांजलि :बीएचयू की एबीवीपी इकाई ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विश्वनाथ मंदिर में रविवार को प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को के अदम्य साहस और शौर्य को याद किया गया। छात्र-छात्राओं ने भाषण और काव्य पाठ से कारगिल युद्ध पर अपनी प्रतिभा बताई।
आयुष, अनुष्का, समर्थ, शिवम सहित कई प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से वीर सैनिकों के साहस, पराक्रम और बलिदान को याद किया। इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें भारतीय सेना के साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की याद दिलाता है। देश के वीर सैनिकों का बलिदान सदैव राष्ट्र के युवाओं को प्रेरणा देता रहेगा।
हॉस्टल में मरीजों के लिए 61 यूनिट रक्तदान : बीएचयू में कारगिल विजय दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन छात्रावास में लगे शिविर में मरीजों के लिए 61 यूनिट रक्तदान हुआ।