फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शॉर्ट टर्म वीजा पर आए कराची को वापस भेजा, काशी में हैं नौ पाकिस्तानी; पुलिस कर रही कार्रवाई

Tue, 29 Apr 2025 04:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सीपी मोहित अग्रवाल के निर्देश पर सभी थाने की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी कर रही है। बाहर से आने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही हाटलों, लाॅज और धर्मशालाओं में रहने वालों पर भी निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pahalgam Attack: कमिश्नरेट की पुलिस ने पाकिस्तान के कराची के रहने वाले मोहम्मद फसीह को नई दिल्ली के रास्ते भारत सीमा के पार पहुंचा दिया। शॉर्ट टर्म वीजा पर आए फसीह शिवपुर क्षेत्र में अपने रिश्तेदार से मिलने आए थे। अब जिले में नौ पाकिस्तानी हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शॉर्ट टर्म वीजा पर आए पाक नागरिक को वापस भेजा, LIU ने लिया एक्शन; वाराणसी में बढ़ी सुरक्षा

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि वाराणसी में 10 पाकिस्तानी रह रहे हैं। इनमें एक शाॅर्ट टर्म और नौ लांग टर्म वीजा पर हैं। 45 दिनों के वीजा पर आए कराची निवासी मोहम्मद फसीह का वीजा केंद्र सरकार ने निरस्त कर दिया है। रविवार की रात मोहम्मद फसीह को ट्रेन से नई दिल्ली भेजा गया। 
विज्ञापन


साथ में पुलिसकर्मी भी गए थे। दिल्ली के बाद सड़क मार्ग के जरिये अमृतसर होते हुए अटारी बाॅर्डर तक पहुंचाया गया और फिर पाकिस्तान भेजा गया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

लांग टर्म वीजा पर रह रहीं सात महिलाएं और दो पुरुष

शहर में लांग टर्म वीजा पर 7 महिलाएं रह रही हैं। इनमें से पांच महिलाएं शादी करके यहां रह रही हैं। एक भारतीय महिला पाकिस्तानी पति से तलाक के बाद काशी में रह रही है। सितंबर 1962 में एक बालक अपनी भारतीय मूल की मां के साथ काशी आया था।

मां की मौत के बाद वह यहीं रह गया और फिलहाल साड़ी की दुकान पर काम करता है। इसके अलावा पाकिस्तानी पति से तलाक के कारण भारतीय मूल की मां के साथ एक बालक अक्तूबर 2007 में काशी आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें