फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पतंग उड़ा रहे बच्चों पर गिरा खजूर का पेड़, दो की मौत

Wed, 16 Aug 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
नन्दाव गांव में देर शाम हुई घटना, मचा कोहराम - फोटो : demo
विज्ञापन
आजमगढ़ के नन्दाव में बुधवार शाम बच्चों को पतंग उड़ाना महंगा पड़ गया। पतंग उड़ाते वक्त बच्चों पर खजूर का पुराना पेड़ गिर गया। घटना में दो बच्चे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सरायमीर थानाक्षेत्र  के नन्दाव गांव में बुधवार को शाम पांच बजे बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। अचानक खजूर का पुराना पेड़ बच्चों के ऊपर आ गिरा। मोहसिन (12) पुत्र लड्डन और अशरफ (11) पुत्र अनवारुल ग्राम नन्दाव पेड़ के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े।

किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। हालत गम्भीर देख इलाज के लिए सरायमीर लेकर आ रहे थे। रास्ते में ही दोनों बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें