महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म निभाई। शाम 7:10 बजे प्रतिमा विसर्जन यात्रा के लिए रवाना हुई, जो रात करीब 9 बजे गोदौलिया चौराहे पर पहुंची। प्रतिमा ने सात परिक्रमा कर यात्रा पूरी की और मैदागिन के लिए रवाना हुई। 10:30 बजे मंदाकिनी कुंड पर पहुंची। आरती के बाद भक्तों मां काली का विसर्जन किया।
इस दौरान डीसीपी काशी जोन, एसीपी कोतवाली अतुल अंजान, एसीपी दशाश्वमेध शुभम सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर घरों की छतों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव, भाजपा नेता प्रभात सिंह मिंटू, डॉ. राजेश मिश्रा, अंबरीश सिंह भोला, चंद्रनाथ मुखर्जी, शरद पांडेय, रामगोपाल वर्मा शामिल हुए।
महिलाओं ने खेला सिंदूर।
- फोटो : अमर उजाला
10 इंस्पेक्टर के साथ तैनात रही पांच थानों की फोर्स
नवसंघ की काली प्रतिमा की सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। इस दौरान 10 इंस्पेक्टर, पांच थानों की फोर्स, पांच एसीपी, चार प्रभारी अधिकारी, आरआरएफ टीम तैनात रही। साथ ही ड्रोन कैमरों और थ्रेड ड्रोन के माध्यम से पूरी यात्रा की निगरानी की जा रही थी।