फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी कैंट स्टेशन पर बंदरों को भगाने के लिए तैनात होंगे कलंदर, निकालते हैं कई तरह की आवाज

Mon, 15 Mar 2021 08:38 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बंदर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर बंदरों के आतंक को देखते हुए कलंदर रखे जाएंगे। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को कैंट स्टेशन निदेशक ने पत्र भेजकर कलंदर नियुक्त करने के लिए प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


वर्तमान में कैंट स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों और यात्री हाल में बंदरों के उत्पात से रेल कर्मियों से लेकर यात्री तक परेशान हैं। बंदरों द्वारा आए दिन यात्रियों के सामान छीनकर भागना और काटने की शिकायतों को लेकर रेलवे प्रशासन भी त्रस्त है।

रेल अधिकारियों के अनुसार कलंदर बंदरों को भगाने के लिए तरह-तरह की आवाज निकालते हैं और बंदरों को पकड़ते भी है। कैंट स्टेशन निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही स्टेशन पर कलंदर नियुक्त होंगे। कुछ माह पूर्व नगर निगम की टीम बंदर पकड़ने के लिए स्टेशन आई थी, लेकिन बहुत हद तक उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें