फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कज्जाकपुरा आरओबी...लगा भीषण जाम, गोलगड्डा-भदऊ चुंगी मार्ग पर थमी वाहनों की रफ्तार, दोबारा डायवर्जन की मांग

Sun, 14 Dec 2025 03:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Kajjakpura Over Bridge: स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने बताया कि पुलिस प्रशासन को कज्जाकपुरा आरओबी पर सुगम यातायात व्यवस्था के लिए नया रूट डायवर्जन प्लान लागू करना चाहिए, ताकि राहगीरों और स्थानीय लोगों को जाम से निजात मिल सके।
विज्ञापन
कज्जाकपुरा ओवरब्रिज पर लगा जाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: कज्जाकपुरा आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) शनिवार से शुरू होते ही यातायात का दबाव बढ़ गया। गोलगड्डा–भदऊचुंगी मार्ग पर जाम के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई और देर शाम तक लोग जाम से परेशान रहे। 

विज्ञापन


हनुमान फाटक रेलवे लाइन के पास ट्रैफिक पुलिस के साथ आदमपुर पुलिस जाम छुड़ाने में लगी रही लेकिन नए रूट डायवर्जन और सड़क पर रखे डिवाइडर के कारण संकरी हुई सड़क पर जाम बढ़ता ही गया। शाम 6.45 बजे तक यातायात जाम में ई-बस, कार, मालवाहक वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा समेत दोपहिया वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे।

कज्जाकपुरा आरओबी चालू होने के बाद हनुमान फाटक रेलवे लाइन के पास जलालीपुरा की ओर जाने और पुल पर चढ़ने के लिए अलग-अलग रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इसके अलावा गोलगड्डा की ओर से आने वाले ट्रैफिक को आरओबी पर चढ़ाने और कज्जाकपुरा की ओर भेजने के लिए सड़क पर रोड डिवाइडर रखे जाने से सड़क संकरी हो गई है, जिसके कारण सुबह से ही गोलगड्डा–भदऊचुंगी मार्ग पर जाम की स्थिति बन रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय बीएचयू, लंका में जाम से हांफे लोग
बीएचयू, लंका, सामनेघाट और हैदराबाद गेट के आसपास जाम से लोग परेशान रहे। बीएचयू के अंदर से लेकर लंका गेट के बाहर तक जाम लगा रहा। सामनेघाट पर भी वाहनों की रफ्तार थमी रही। चितईपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद गेट के आसपास दुकानों के सामने सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण आए दिन जाम लगता है। यही हाल भिखारीपुर तिराहे स्थित मिष्ठान की दुकान के बाहर खड़े वाहनों का रहा, जिससे सुंदरपुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें