पाकिस्तान से आने वाले 20 कबीरपंथियों को बीजा नहीं मिले। इसलिए कबीर साहब के प्राकट्योत्सव में शामिल नहीं हो पाएंगे। धाम के व्यवस्थापक संतोष दास ने बताया कि यहां से पाकिस्तान में मौजूद भारतीय दूतावास को तीन माह पहले ही भारत आने की संस्तुति के लिए पत्र भेजा गया था।
वहां से उनके आने की अनुमति नहीं मिली। उनको बीजा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि वहां के दो मठों के कबीरपंर्थियों ने फोनकर कबीर साहब के प्राकट्योत्सव में शामिल होने लिए अनुमति मांगी थी।
आज से गूंजेगी कबीरवाणी
सद्गुरु कबीर प्राकट्य धाम में तीन दिवसीय कबीर प्राकट्य महोत्सव बुधवार से शुरू हो रहा है। पंथश्री हजूर अर्धनाम साहेब ने बताया कि पहले दिन सुबह नौ बजे सत्यनाम ध्वजारोहण से महोत्सव की शुरुआत होगी। इसके बाद दिनभर भजन कीर्तन, प्रवचन व सत्संग चलेगा। अंतिम दिन 21 जून को सुबह आठ बजे से कबीर मठ से गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।