वाराणसी में कबीर प्राकट्य धाम लहरतारा से शुक्रवार की सुबह गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान देशभर से आए हुए अनुयायियों ने भाग लिया। सभी शोभायात्रा में झूमते दिखे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भगवान शिव की नगरी काशी शुक्रवार को कबीर की भक्ति में डूबी रही। देशभर से आए कबीरपंथियों ने कबीर प्राकट्य धाम लहरतारा से गाजे-बाजे के शोभायात्रा निकाली। महिलाएं और पुरुष कबीर की वाणी और भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। डीजे की धुन पर थिरकते और सतनाम का ध्वज लहराते हुए कबीर की महिमा गण कर रहे थे।
विज्ञापन
प्राकट्य धाम स्थली से निकली शोभायात्रा में आचार्य हजुर अर्धनाम साहब रथ पर विराजमान थे। विभिन्न प्रांत से आए अनुयायी उनके चरण वंदन और स्वागत करने को आतुर दिखे। शोभायात्रा लहरतारा चौराहा, बौलिया, लहरतारा पुल होते हुए पुन: सदगुरु कबीर प्रकट धाम पहुंची, जहां पर भजन कीर्तन और सत्संग हुआ।