फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paper Leak: नीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ समाजवादी छात्रसभा का प्रदर्शन, पुलिस से छीनाझपटी

Fri, 21 Jun 2024 12:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

NEET Paper Leak Protest In Varanasi : वाराणसी में शुक्रवार को नीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ समाजवादी छात्रसभा ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला फूंकने जा रहे लोगों से पुलिस की छीनाझपटी हो गई। 
विज्ञापन
पुलिस से छीनाझपटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ समाजवादी छात्रसभा ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से छीनाझपटी हुई। नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष राहुल सोनकर ने कहा कि लाखों बच्चों के सपनों पर संकट छाया है। नीट परीक्षा के मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की साख नहीं रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


कहा कि परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर केंद्र सरकार का संवेदनहीन रवैया बेहद निंदनीय है। कई राज्यों से हुई गिरफ्तारियां साफ बता रही हैं कि इस परीक्षा में बड़ी धांधली हुई है। लाखों छात्र व उनके अभिभावक जो अथक परिश्रम कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, उनके सपनों और भविष्य के समक्ष संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन में राज सिंह, शुभम पाल, राजीव गुप्ता, प्रशांत कुमार, विमेलेश यादव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें