फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारियों ने निकाली साइकिल रैली

विज्ञापन
गांधी जयंती के मौके पर खरका में साईकिल जूलूस निकालते जिला जज एमपी सिंह व अन्य न्यायिक अधिकारी। सं - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
महात्मा गांधी की जयंती पर न्यायाधीशों ने शनिवार को साइकिल रैली निकाली। जिला जज मदनपाल सिंह के नेतृत्व में सभी न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी इसमें शामिल हुए। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत निकली जनजागरण रैली से आमजन को न्याय को लेकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में न्याय आपके द्वार अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए दीवानी न्यायालय परिसर से जिला जज के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने साइकिल जन जागरण रैली निकाली। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनऱ् दीवानी न्यायालय आकर समाप्त हुई। रैली की संयोजक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत रहीं। न्यायाधीशों के साइकिल रैली निकालने पर सभी के बीच आकर्षण रहा। जिसकी लोगों ने खूब सराहना की। इसके मीटिंग हाल में ‘‘अर्न्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’’ के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जनपद न्यायाधीश एमपी सिंह ने कहा कि 02 अक्टूबर 2021 को भारत की भूमि पर मोहन दास करमचन्द्र गांधी का जन्म हुआ था। उनके व्यक्तित्व एवं कृत्यों से उन्हें ‘‘महात्मा‘‘ की उपाधि दी गयी। उनके द्वारा जनमानस को अहिंसा से अवगत कराया गया, उन्होंने न सिर्फ भारत की आजादी में अहम योगदान दिया अपितु एक विधि द्वारा संचालित देश एवं राज्य की नींव रखी। आज ही के दिन आज हमारे देश में एक और महापुरुष लाल बहादुर शास्त्री ने जन्म लिया था। उन्होनें भारत की स्वाधीनता संग्राम में अहम योगदान दिया और स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री भी बने। इनके द्वारा जय जवान जय किसान का नारा दिया गया था। इनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें