- टेस्ट बी में शामिल सभी अभ्यर्थियों का प्राप्तांक सहित परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएं।
- संबंधित विभागों में खाली सीटों की पुन: सूची मंगाकर इसी सत्र में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाए।
- विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की सूची मंगाकर शोध प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया जाए।
- एलाइड विषयों में सीटों को लेकर शोध प्रक्रिया में विश्वविद्यालय अपना पक्ष संशोधित करे।
क्या कहते हैं अधिकारी
रिसर्च प्रपोजल को उस विषय के दो-दो विशेषज्ञों से अलग-अलग चेक कराया गया। उन्हें यह पता भी नहीं चलने दिया गया था कि उक्त रिसर्च प्रपोजल किसका है। कॉपी चेकिंग में पूरी ईमानदारी और छात्रों के हित का ध्यान रखा गया है। अभ्यर्थियों की शिकायतें आ रही हैं, लेकिन उनके सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।
- जीपी सिंह, अपर परीक्षा नियंता बीएचयू