फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ओवैसी ने मुख्तार अंसारी के बेटे को लगाया गले, 40 मिनट की बात; सरकार पर ऐसे साधा निशाना

Mon, 01 Apr 2024 01:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार की रात गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन
Owaisi met Mukhtar family - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया मुख्तार की मौत के बाद एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी रविवार को मुहम्मदाबाद पहुंचे। ओवैसी ने मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक जताने रविवार की देर रात पहुंचे। ओवैसी लखनऊ से सीधे मुहम्मदाबाद में सांसद अफजाल अंसारी के फाटक स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। 
विज्ञापन


एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक जताने रविवार की देर रात पहुंचे। वह लखनऊ से सीधे मुहम्मदाबाद में सांसद अफजाल अंसारी के फाटक स्थित आवास पर पहुंचे। जहां फाटक पर मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को गले लगाया।

वहीं, उनके साथ खाना भी खाया। 40 मिनट तक बातचीत भी हुई। उधर, इसके पहले ओवैसी के आने की खबर लगने पर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी । मुख्तार अंसारी के भतीजे व विधायक शोहेब अंसारी ने माइक लेकर लोगों से जाने की अपील किया।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने फिर से फाटक के पास बैरिकेडिंग कर दिया। साथ ही फोर्स की तैनात कर दिया और मीडिया कर्मियों को भी बैरिकेडिंग के बाहर गया। उधर, मुख्तार अंसारी के भतीजे व विधायक शोहेब अंसारी ने माइक लेकर लोगों से जाने की अपील किया।
विज्ञापन

मुलाकात के बाद ओवैसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मरहूम मुख्तार अंसारी के घर गाजीपुर जाकर उनके खानदान को पुरसा दिया, इस मुश्किल वक्त में हम उनके खानदान, समर्थक और चाहने वालों के साथ खड़े हैं।

उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि "इंशा अल्लाह इन अंधेरों का जिगर चीरकर नूर आएगा, तुम हो 'फिरौन' तो 'मूसा' भी जरूर आएगा।"
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें