फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरत तस्वीरें: महामना की बगिया में बसंत पंचमी की धूम, बीएचयू कैंपस में निकली झांकी

Thu, 30 Jan 2020 01:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
बीएचयू में निकली झांकी। - फोटो : अमर उजाला।
बीएचयू का स्थापना दिवस समारोह बृहस्पतिवार को बसंत पंचमी के दिन धूमधाम से मनाया गया। परिसर में हर तरफ छात्र-छात्रा पीले रंग के परिधान में दिख रहे थे। स्थापना स्थल पर कुलपति की ओर से पूजन के बाद बीएचयू अस्पताल, ट्रामा सेंटर सहित विभिन्न संकायों, संस्थानों के साथ ही आईआईटी बीएचयू की ओर से गाजे बाजे के साथ आकर्षक झांकियां निकाली गई। झांकियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, तकनीक, स्वास्थ्य, खेल, कृषि, सैन्य क्षेत्र में विकास की झलक दिखाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन

2 of 7
विश्वविद्यालय परिसर में हर साल बसंत पंचमी पर स्थापना दिवस मनाया जाता है। ट्रामा सेंटर परिसर स्थित स्थापना स्थल पर कुलपति प्रो. राकेश भटनागर, रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापना स्थल पर पूजन कराया।
विज्ञापन

3 of 7
इसके बाद रूइया छात्रावास के पास महिला महाविद्यालय, कला संकाय, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधशास्त्र, समाज विज्ञान, कृषि विज्ञान संकाय, चिकित्सा विज्ञान संस्थान, राजीव गांधी दक्षिणी कैंपस बरकछा, आईआईटी बीएचयू की झांकियां मालवीय भवन के सामने से गुजरी।

4 of 7
एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर किसी ने शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, खेल तो किसी ने कृषि, समाज सेवा, सैन्य क्षेत्र में उपलब्धियों पर काव्यपाठ, नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों में संदेश बाटा। इस दौरान कुलपति-रेक्टर के साथ ही गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बीएम शुक्ल, कार्यपरिषद सदस्य प्रो. आद्या प्रसाद पांडेय, छात्र अधिष्ठाता प्रो.एमके सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय ने छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को सराहा।
विज्ञापन

5 of 7
उड़ाया अबीर गुलाल, होली गीतों पर थिरके
स्थापना दिवस पर निकली झांकी में छात्र-छात्राओं ने अबीर गुलाल भी उड़ाए। इस दौरान फिल्मी गीतों से लेकर होली गीतों पर छात्र ढोल नगाड़े की थाप पर खूब थिरके और एक दूसरे को बसंत पंचमी और स्थापना दिवस की बधाईयां दी। रूईया छात्रावास के पास से निकलकर झांकी मालवीय भवन, आईएमएस होते हुए महिला महाविद्यालय चौराहे पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

6 of 7
आईआईटी बीएचयू की टीम ने दिखाया तकनीकी कौशल
झांकियों में आईआईटी बीएचयू की टीम ने तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। छात्र अधिष्ठाता प्रो. बीएन राय के नेतृत्व में छात्रों ने जहां ड्रोन उड़ाया, फोल्डिंग व्हील चेयर का मॉडल दिखाया, वहीं इलेक्ट्रिक कार अवरेरा का भी प्रदर्शन किया। प्रो. राय ने बताया कि टीम अवरेरा ने हाल ही में मलेशिया में आयोजित प्रतियोगिता में पहला स्थान पाकर पांच लाख रुपये का पुरस्कार जीतकर संस्थान का मान बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मां सरस्वती का दर्शन पूजन कर उतारी की आरती
विश्वविद्यालय में संगीत एवं मंच कला संकाय के साथ ही छात्रावासों में मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस दौरान कुलपति समेत अन्य अधिकारियों ने महिला महाविद्यालय, त्रिवेणी संकुल, न्यू इंटरनेशनल हॉस्टल सहित अन्य जगहों पर जाकर मां की आराधना की। उधर मंच कला संकाय में संकाय प्रमुख प्रो. राजेश शाह के निर्देशन में शिक्षकों, छात्रों ने मां सरस्वती की आराधना की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दर्शन-पूजन कर सभी ने मां सरस्वती की आरती की। इस दौरान छात्रों, शिक्षकों में प्रसाद वितरित किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें