फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से अधिवक्ता ने छलांग लगाई, मौके पर मौत

Thu, 30 Jan 2020 12:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
मृतक प्रशातं(फाइल फोटो) और बिल्डिंग। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के दीवानी कचहरी परिसर स्थित निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की 9वीं मंजिल से गुरुवार की सुबह एक अधिवक्ता ने छलांग लगा दी। इस दौरान अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
उनके पास से मिले आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त सिकरौल भोजूबीर निवासी प्रशांत कुमार सिंह(39) के तौर पर हुई है। घटना से कचहरी परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। अधिवक्ता बहुमंजिला इमारत की छत से जमीन पर क्यों कूदे, फिलहाल इसका पता नहीं लग सका है। सूचना पाकर पहुंची कैंट थाने की पुलिस प्रकरण की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चे को सुबह करीब साढ़े 8 बजे यूपी कालेज ग्राउंड छोड़ा। इसके बाद उन्होंने लातशाही मजार के पास अपनी बाइक बुलेट खड़ी की। फिर वह कलेक्ट्रेट होते हुए सिविल कोर्ट स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग पहुंचे और नौंवी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

4 of 5
जानकारी के अनुसार, मृतक के पिता रेलवे में कमांडिंग ऑफिसर पद से रिटायर हैं। पिता ने बताया कि आज कान्स्टेबल ने उन्हें फोन कर बुलाया था, तभी मुझे कुछ अनहोनी का अहसास हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिता ने कहा कि ऐसी कोई समस्या नहीं थी और न ही कोई आर्थिक समस्या थी। जिससे वह ऐसा कदम उठा ले। साथ ही कहा कि उन्होंने प्रशांत को अपना एटीएम कार्ड भी दे दिया, जिससे कि वह आर्थिक खर्च भी उठा सके। मृतक का दूसरा बड़ा बड़ा भाई विदेश में रहता है, जबकि बहन बीएचयू में पढ़ती है। मृतक का एक बेटा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें