फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: घर में अकेली बालिका को बेहोश कर गहना चोरी कर ले गए बदमाश

Sat, 26 Sep 2020 12:42 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के ददरी केवटान बस्ती में दो अज्ञात बदमाशों ने घर में बालिका को अकेला देखकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाशों ने पहले बालिका को बेहोश किया फिर 70 हजार रुपये कीमत के आभूष लेकर फरार हो गए। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। कृपाशंकर बिंद के घर पहुंचे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। जानकारी होने पर कृपाशंकर ने बृहस्पतिवार की रात बेलन बरौधा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


कृपाशंकर ने बताया है कि बुधवार को वह काम से कहीं गए थे। उसकी पत्नी भी अपने खेत की निगरानी करने चली गई थी। उसी दौरान दोपहर करीब 11 से 12 बजे के बीच एक बाइक से दो बदमाश उसके घर पहुंचे और घर पर मौजूद उसकी पुत्री से कहा कि तुम्हारे पिता ने हमें भेजा है। एक बदमाश ने पुत्री से किताब कापी मंगाकर उससे पढ़ाई लिखाई के बारे में बातचीत करने लगे। उसी दौरान किसी काम से पुत्री जब घर के भीतर गई तो पीछे से दूसरा बदमाश भी घर में दाखिल हो गया।


बदमाशों ने बालिका को बेहोश कर घर के अंदर रखे बक्से से सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद कृपाशंकर व उनकी पत्नी घर पहुंचे तो उनकी बेटी सोती मिली। जगाने पर नहीं उठी। शंका होने पर जब पत्नी ने घर में देखा तो उसका बक्सा खुला था और उसमें रखे सभी आभूषण गायब थे। एक घंटे बाद जब बालिका की नींद खुली तो कुछ देर बाद उसने आए हुए दोनों बदमाशों के बारे में माता पिता को बताया। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें