संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में कर्मचारी के कोरोना से संक्रमित होने के कारण दो दिनों तक विश्वविद्यालय बंद रहेगा। 26 और 27 सितंबर को विश्वविद्यालय परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा।
कुलसचिव राजबहादुर ने बताया कि एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली है। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। पूरे परिसर को सैनिटाइज कराने के लिए विश्वविद्यालय दो दिनों तक बंद रहेगा। इस दौरान परीक्षा से जुड़े कर्मचारियों को आवश्यक बचाव के साथ कार्यालय में बुलाया जाएगा।
कहा कि संक्रमित पाए गए कर्मचारी के संपर्क में जो लोग आए हैं उनकी जानकारी ली जा रही है। यदि उनकी ड्यूटी परीक्षा में लगाई गई है तो वह परीक्षा नियंत्रक को अपना पूरा विवरण उपलब्ध कराएं। संपत्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह अनुसंधान परिसर आवासीय कालोनी सहित समस्त विश्वविद्यालय परिसर को सैनिटाइज कराएं।