शादी समारोह में जा रही महिला के बैग से 15 लाख रुपये के गहने और 15 हजार रुपये नकदी गायब हो गए। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
बस से शादी समारोह में जा रही महिला के बैग से लाखों रुपए के गहने सहित 15 हजार नकदी गायब होने की घटना सामने आई है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
जौनपुर के ग्राम सुरेरी थाना निवासी मार्कण्डेय सिंह की पत्नी आशा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मिर्जापुर के कछवा थाने के बरैनी में अपने मायके में रह रही थी। 16 अप्रैल को भदोही में एक शादी समारोह में बस से जा रही थी।
भदोही के इंदिरा मिल पर जब बस से उतरकर अपना बैग चेक करने लगी तो बैग में रखें लगभग 15 लाख रुपए के गहने सहित 15 हजार रुपए नकदी गायब मिले। पीड़िता ने कपसेठी पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। कपसेठी थानाध्यक्ष अरविंद सरोज ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।