कैंट स्टेशन पहुंचने से पहले कोच का दरवाजा खोला और देखना चाहा कि किस नंबर प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन खड़ी होगी। ट्रेन फुलवरिया पहुंचने वाली थी। इसी बीच एक युवक चलती ट्रेन में तेजी से घुस गया। उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह आकर एकदम से सामने खड़ा हो गया। कुछ समझ पाती, तब तक युवक ने पीछे से मेरा हैंड बैग कंधे से छीन लिया। उसे रोकने की कोशिश की तो वह हाथ-पैर मारते हुए ट्रेन से कूद गया और भाग निकला।
कैंट स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो जीआरपी में केस दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि बैग में लगभग 50 लाख रुपये के हीरे, सोने-चांदी के आभूषण थे। ब्रांडेड कंपनी का मोबाइल भी था। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस की मदद से शिवपुर से लेकर लोहता, फुलवरिया क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। आसपास मार्ग पर लगे सीसी कैमरों को भी खंगाला गया। संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।