फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : बरातियों से भरी जीप पेड़ से टकराई, बच्चे समेत दो की मौत, 9 लोग घायल

Tue, 14 May 2019 02:05 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
हादसे में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बरातियों से भरी पिकअप पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पांच साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया ह।

विज्ञापन


सोनभद्र को म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर किरबिल गांव के पास बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दौरान वाहन पर सवार बलरामपुर जिला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के हरदीबाड़ा गांव निवासी विनोद खरवार(19) पुत्र शिवमंगल खरवार, दीनदयाल पुत्र रामप्रसाद(25), बचोले खरवार (50) पुत्र लक्ष्मण डाडीडीह, थाना रमटोला जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़, शुक्ला (35) पुत्र दादू खरवार निवासी जलथनी, बैढ़न घायल हो गए।

इसके अलावा श्रवण कुमार (18) पुत्र रामायण, रजमनिया (62) पत्नी दादू खरवार निवासी जलथनी, थाना बैढन, कमलेश खरवार (22) व सुरेश खरवार (26) पुत्र सिंहलाल निवासी जलधनी, थाना बैढन, मध्यप्रदेश, कृष्णानंद (40) पुत्र बुद्धन खरवार निवासी खजूरी, बनमहरी, रंगलाल खरवार (45) पुत्र वंश रूप निवासी सोढो, संत कुमार (5) पुत्र कृष्णानंद ग्राम खजुरी, सभी थाना म्योरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने संत कुमार और दीनदयाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। घायलों में रजमनिया, कृष्णानन्द, शुक्ला, रंगलाल, श्रवण और विनोद की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। बारातियों के मुताबिक बरात दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव गई हुई थी। बरात लौटने के बाद लोग छत्तीसगढ़ स्थित जलहतनी को वापस जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें