पिछले 68 साल में बरेका की टीम चैंपियन नहीं बन पाई। ऐसे में रणजी खिलाड़ियों के बूते चैंपियन बनने के लिए बरेका टीम चार घंटे पसीना बहा रही है।
इनकी ट्रेनिंग दो मार्च तक चलेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बनारस रेल कारखाना (बरेका) की पुरुष क्रिकेट टीम अपने 18 सदस्यीय टीम के साथ राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारी के लिए मैदान में उतर गई है। रणजी खिलाड़ियों की बदौलत टीम चैंपियन बनने के लिए रोजाना चार घंटे पसीना बहा रही है।
विज्ञापन
बीते 68 साल में रेलवे की अखिल भारतीय पुरुष क्रिकेट चैंपियनशिप में बरेका की टीम कर शामिल हुई लेकिन अभी चैंपियन नहीं बन पाई। कपूरथला, पटियाला, विशाखापट्टनम और गुवाहाटी में तीन मार्च से होने वाली प्रतियोगिता के लिए बीते 10 फरवरी को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। टीम में इस बार रणजी खिलाड़ी करन शर्मा, अविनाश और अभिषेक भी शामिल हैं। इनके बूते टीम इस बार चैंपियनशिप पर कब्जा जमाने की तैयारी में है।
टीम के कप्तान विकास यादव ने बताया कि पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे सहित अन्य रेलवे में प्रति वर्ष नए क्रिकेटरों को भर्ती किया जाता है। बरेका में वर्ष 2014 के बाद से किसी क्रिकेटर की भर्ती नहीं हुई। इससे टीम मध्यम वर्ग की श्रेणी में है। इस बार चैंपियन बनने के लिए टीम बरेका खेल मैदान सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन
उम्मीद है इस बार टीम 20 दिवसीय अभ्यास के बाद कुछ बेहतर करेगी। 11 फरवरी से शुरू हुआ टीम का प्रशिक्षण बरेका में दो मार्च तक चलेगा। इसके बाद पूरी तैयारी के साथ टीम तीन मार्च को लीग मैचों में खेलने के लिए कपूरथला रवाना होगी।