भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी
- फोटो : अमर उजाला
दोनों महिला नेता शनिवार को वाराणसी में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचीं थी।इस दौरान दोनों ने ही मीडिया से देश के हालातों और सियासी समीकरणों को लेकर जवाब दिए और भाजपा को आगामी चुनावों में जीत हासिल करने का भरोसा दिया।
वाराणसी में तेजस्विनी फाउंडेशन की ओर से फैशन शो और लाइफस्टाइल एग्जिबिशन का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इसी कार्यक्रम के सिलसिले में आयोजन में शामिल होने के लिए भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी और अभिनेत्री जया प्रदा शुभम लॉन महमूरगंज में सुबह दस बजे पहुंचीं थीं। वैदिक रीति रिवाजों और परंपराओं के बीच पूजन के बाद आयोजन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आयोजन में शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।