फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः एनआरसी और सीएबी को लेकर फेसबुक पर टिप्पणी करने के मामले में तीन हिरासत में

Thu, 19 Dec 2019 06:26 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
एनआरसी - फोटो : social media
विज्ञापन

जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र के उसरहटा व सबरहद गांव निवासी एक वर्ग विशेष के तीन युवकों को कोतवाली पुलिस ने फेसबुक पर राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) नागरिकता संशोधन कानून 2019 (सीएए) को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर संज्ञान लेते हुए हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले में पूछताछ की बात कह रही है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि क्षेत्र के उसरहटा गांव निवासी एक युवक ने अपनी फेसबुक वॉल पर एनआरसी व सीएए को लेकर उत्तेजित करने वाला एक पोस्ट डाला था। उसकी इस पोस्ट पर उसरहटा व एक सबरहद गांव निवासी दो युवकों ने भी टिप्पणी की थी।

पोस्ट व टिप्पणी को जिले में सोशल मीडिया साइट्स को मानिटर कर रही टीम ने देखा और उसके तत्काल बाद जानकारी कोतवाली पुलिस से साझा की। कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए देर रात तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। मामले में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सीएए पर टिप्पणी का मामला है जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें