फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर के इस स्कूल से लापता हुए दो छात्र 28 घंटे बाद घर लौटे

Sat, 23 Sep 2017 02:02 PM IST
टीम डिजिटल,जौनपुर
विज्ञापन
मां दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल - फोटो : ANI
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर जिले के एक स्कूल से कथित तौर पर  प्रिंसिपल की पिटाई की बाद लापता हुए दो छात्र 28 घंटे बाद अपने घर पहुंच गए हैं। शुक्रवार सुबह दोनों छात्रों ने अपने माता पिता से संपर्क कर अपने लोकेशन की जानकारी दी। दोनों छात्र सगे भाई हैं।
विज्ञापन


जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मां दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 10 वीं के दो छात्र गुरुवार दोपहर अचानक लापता हो गये थे। वो जब देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो उनके माता-पिता ने उन्हें खोजना शुरू किया।

जब वो स्कूल पहुंचे तो बताया ‌गया कि दोनों को गुरुवार दोपहर 12 बजे स्कूल से निकाल दिया गया था। इसके बाद छात्र कहां गए यह जानकारी नहीं है। हालांकि छात्रों को क्यों निकाला गया इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन ने नहीं दी। चर्चा है ‌कि छात्रों को स्कूल में प्रिंसिपल ने पिटाई कर घर जाने को कह दिया।
विज्ञापन


ये छात्र घर नहीं जाकर बेलवार चले गए। आज जब घर लौट रहे थे तो पैसे नहीं होने के कारण बस वालों ने उतार दिया। तब छात्रों ने अपने माता पिता से संपर्क किया। छात्र रात भर कहां थे यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

छात्रों के नाम देवजी और अंशुमान है। इनकी मां जेल में कर्मचारी है। पिता बाहर रहते है। दोनों बस से स्कूल आते जाते थे। अंबेडकर नगर के दोनों मूल निवासी है। बताया जा रहा है कि ये दोनों भाई मनबढ़ हैं। पहले भी घर से दो बार भाग चुके हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें