फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक से कुचलकर छात्रा की मौत

Fri, 21 Apr 2017 02:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वंशिका
विज्ञापन
सिगरा थाने के माधोपुर में गुरुवार दोपहर मैजिक की टक्कर के बाद कुचलने से डब्ल्यूएच स्मिथ स्कूल की 10वीं की छात्रा वंशिका मिश्रा (15) की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने माधोपुर में दूकानें बंद कराकर जाम लगा दिया। घनी आबादी वाले रास्तों पर वाहनों की रफ्तार पर अंकुश और चालक की गिरफ्तारी की मांग की। सिगरा पुलिस ने चालक की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम शांत कराया।
विज्ञापन


बड़ागांव थाना क्षेत्र के करमपुर के मूल निवासी अधिवक्ता एवं एलआईसी एजेंट सुरेंद्र नाथ मिश्र सिगरा थाना अंतर्गत जयप्रकाश नगर कॉलोनी में मकान बनवाकर रहते हैं। सुरेंद्र नाथ के साथ पत्नी पूनम, बड़ा बेटा विशाल, बेटी वैशाली और वंशिका रहती थी। बुधवार दोपहर छोटी बेटी वंशिका स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकल से घर के लिए निकली। घर से थोड़ा पहले माधोपुर पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक ने वंशिका की साइकल में जोरदार टक्कर मारी।

इससे वंशिका सड़क पर गिर पड़ी। इसके बाद मैजिक उसे कुचलते हुए दीवार से जा टकराई और बंद हो गई। चालक भाग निकला। खून से लथपथ वंशिका को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया। पुलिस मैजिक को कब्जे में लेकर उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की तलाश में जुटी है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद रात में मणिकर्णिका घाट पर वंशिका का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


वंशिका की मौत के बाद मां पूनम, भाई विशाल और बहन वैशाली का रो-रोकर बुरा हाल था। मां रोते-रोते अचेत हो जा रही थी। होश में आने पर वंशिका को बुलाने की मांग कर रही थी। पूनम का रोना देख मुहल्ले की महिलाओं की हिम्मत भी जवाब दे जा रही थी। घटना की जानकारी पाकर उसके सहपाठी घर पहुंचे। सभी ने शोक संवेदना प्रकट की। वंशिका की मौत से इलाकाई लोगों में गम और गुस्सा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें