जौनपुर जिले में सोमवार को आठ और कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमित प्रवासी हैं। मुफ्तीगंज ब्लाक के मुरारा गांव के पत्नी-पत्नी, रामनगर ब्लाक के उत्तरपट्टी के एक ही परिवार के एक महिला व एक पुरुष और रामपुर ब्लाक के सुरेरी गांव के दो भाइयों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
दो अन्य पॉजिटिव रामपुर ब्लाक के गन्हौना गांव के निवासी हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अब कोरोना के कुल 138 केस हो गए हैं। इसमें से 22 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि तीन की मौत हो चुकी है।