फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती को दिया जहर, मौत

Mon, 25 May 2020 07:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

जौनपुर जिले के पंवारा थानांतर्गत एक गांव में रविवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने एक युवक और उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद जहर देकर युवती को मारने आरोप लगाया है।  

विज्ञापन


युवती के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि पड़ोसी गांव के चार युवक उसकी बेटी को शनिवार की रात साथ ले गए और मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के एक गांव में दोस्त के यहां रखकर उसके साथ  सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार को उसे विषाक्त पदार्थ खिलाकर घर के पास छोड़ गए। घर पहुंचने पर उसकी हालत खराब होने लगी। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले जाया गया। 


चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में रविवार की रात उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सैय्यद मुंतजर हुसैन का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि परिजनों की डांट से नाराज होकर युवती ने जहर खा लिया था। आरोपों की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम  रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें