जौनपुर में दो सगे भाईयों ने ही नाना की संपत्ति में हिस्सा लेने के विवाद में अपने भाई को ही मार डाला था। इसके बाद दोनों भाईयों ने शव को गोमती में फेंक दिया था। मामला जौनपुर के टीडी कॉलेज के छात्र नेता पवन यादव की हत्या का है। पवन की गला दबाकर हत्या के बाद दोनों भाईयों ने शव को कलीचाबाद में गोमती नदी में फेंक दिया था। शनिवार को छात्रनेता पवन की लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। इसके बाद सोमवार को लाइनबाजार थाने की पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।