यूपी के आजमगढ़ में पीलिया एक बार फिर अपने पैर पसारने लगा है। सोमवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला की मौत पीलिया के कारण हो गई। 6 महीने पहले भी दस लोगों की मौत सिर्फ पीलिया के कारण हो चुकी है।
विज्ञापन
आजमगढ़ के मुबारकपुर कस्बे में 6 माह के अंदर दूसरी बार पीलिया का प्रकोप फैल रहा है। इस बार पीलिया की शुरुआत कस्बे के अलीनगर मोहल्ले से हुई है। कस्बे में पहली पीलिया के पीछे इस बार भी नगर पालिका के पानी को ही दोषी बताया जा रहा है। अलीनगर मोहल्ले की रहने वाली 24 वर्षीय नीलोफर पत्नी जुबेर में 15 दिन पहले पीलिया के लक्षण पाए गए थे।
हालत गंभीर होने पर परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख कर पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजन तत्काल उसे लखनऊ लेकर गए, लेकिन पीजीआई के बजाए एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया।
जहां पर इलाज के दौरान रविवार की देर रात निलोफर ने दम तोड़ दिया। नीलोफर की शादी लगभग 1 साल पहले उसका निकाह हुआ था और वह इस वक्त गर्भवती थी। दूसरी बार फैली पीलिया से हुई पहली मौत से कस्बे में हड़कंप मच गया है।