भारतीय छात्रों के लिए जापान स्कालरशिप देगा। इंजीनियरिंग, मेडिकल के साथ ही कला और कृषि वर्ग से जुड़े विद्यार्थी स्कालरशिप के लिए स्नातक स्तर के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। रिसर्च और मास्टर्स के अलावा पीएचडी कोर्स के लिए भी स्कालरशिप दी जा रही है।
ह्यूमैनिटीज, सामाजिक विज्ञान, मैनेजमेंट, मैथमैटिकल साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री एंड केमिकल इंजीनियरिंग, बायोलॉजी व बायो टेक्नालॉजी समेत 20 विषयों की पढ़ाई के लिए ये स्कालरशिप दी जाएगी।
द जापानीज मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन, कल्चर, स्पोर्ट्स, साइंस एंड टेक्नालॉजी (मेक्स्ट) की ओर से ये ‘स्कालरशिप प्रोग्राम 2018’ के तहत भारतीय छात्रों को जापान के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने का मौका दिया जा रहा है।
बतौर रिसर्च स्टूडेंट या मास्टर्स डिग्री कोर्स के लिए स्नातक में 65 फीसदी अंकों से पास विद्यार्थी इस स्कालरशिप के लिए अर्ह होंगे। वहीं पीएचडी के लिए मास्टर्स डिग्री में 65 फीसदी अंक होना जरूरी है।
इसके अलावा जापानी भाषा में मास्टर्स डिग्री व रिसर्च के लिए जापानी भाषा में स्नातक या मास्टर्स की डिग्री होनी जरूरी है। जापानी भाषा में पीएचडी के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए स्कालरशिप है।
बता दें कि आईआईटी बीएचयू में कई छात्र-छात्राएं इस स्कालरशिप के लिए आवेदन कर रहे हैं। स्कालरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई है।
कोर्स के बैच अप्रैल 2018 व अक्तूबर 2018 से शुरू होंगे। स्कालरशिप की राशि तकरीबन 80 हजार रुपये प्रतिमाह होगी।