फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlers Protest: महिला पहलवानों के समर्थन में वाराणसी से भी उठी आवाज, बीएचयू और अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन

Fri, 05 May 2023 08:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर के पास भगत सिंह स्टूडेंट मोर्चा ने दिल्ली में धरने पर बैठी महिला पहलवानों के समर्थन और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं कचहरी स्थित आंबेडकर पार्क में महिलाओं ने पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बीएचयू विश्वनाथ मंदिर के पास छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरनारत महिला पहलवानों के समर्थन में वाराणसी से भी आवाज उठी है। शुक्रवार को दो स्थानों पर पहलवानों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया गया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित विश्वनाथ मंदिर के पास भगत सिंह स्टूडेंट मोर्चा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सरकार से महिला पहलवानों के लिए न्याय की मांग की।

विज्ञापन


आदर्श ने कहा कि जब तक बृजभूषण शरण सिंह को पद से निष्कासित कर गिरफ्तार नहीं किया जाता है तब तक निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है। सिद्धि बिस्मिल ने कहा कि जिस पुलिस को बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करना चाहिए वो पुलिस पहलवानों के साथ देने वालों का दमन कर रही है।

काजल ने कहा कि हमारे देश के अंदर दो प्रकार की न्यायिक व्यवस्था है। एक जो आम जनता के लिए है और दूसरी राजनैतिक और आर्थिक रूप से शक्तिशाली लोगों के लिए। सभी छात्र छात्राओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महिला पहलवानों के लिए न्याय की अपील की।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  'बृजभूषण की गिरफ्तारी ना हुई तो देशभर में होगा आंदोलन', पहलवान बेटियों को भाकियू का मिला समर्थन

महिला पहलवानों के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान

सामाजिक संस्था दखल की ओर से कचहरी स्थित आंबेडकर पार्क में महिलाओं ने पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के इस्तीफे की मांग की। संस्था के सदस्यों ने पहलवानों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।  पहलवानों के समर्थन और महिला पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस के खिलाफ महिलाओं ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखा।
विज्ञापन

पत्र में महिलाओं ने मांग किया कि बृजभूषण सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से हटाया जाए। यौन शोषण की गंभीर धाराओं में अभियुक्त सांसद को तत्काल जेल भेजा जाए ताकि जांच प्रभावित न हो। न्यायिक जांच निष्पक्ष हो और शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो। खेल संघों में आईसीसी (आंतरिक जांच समिति ) का गठन अनिवार्य हो। खेल संघो में राजनैतिक दखलंदाजी बंद हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें