फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसभा में भागीदारी के लिए घर-घर किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में होने वाली जनसभा के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में होने वाली जनसभा में सभी वर्गों की भागीदारी के लिए घर-घर पहुंचे।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता समूह में निकलकर जगतगंज, लहुराबीर, मलदहिया, दासनगर, तेलियाबाग, पीपरियां पोखरी, चौकाघाट क्षेत्र में जनसंपर्क किया। भ्रम को दूर करने के लिए पत्रक भी बांटा गया। शुक्रवार की शाम संगठन महामंत्री रत्नाकर व जनसभा प्रभारी अशोक चौरसिया के नेतृत्व में जनसभा स्थल का निरीक्षण किया गया। भाजपा नेताओं ने सभा स्थल की तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ-साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. नीलकंठ तिवारी, रविन्द्र जायसवाल, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, सौरभ श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क किया। इस जनसभा में 16 संगठनात्मक जिलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि जनसभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जनसभा के लिए पार्किगिं स्थल तय
जनसभा में आने वाले छोटे व बडे़ वाहनों की पार्किंग के स्थानों का चयन किया गया है। दानगंज, चोलापुर, गाजीपुर और जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग छोटा व बड़ा कटिंग मेमोरियल में होगी। इन दोनों स्थानों पर जगह भर जाने के बाद पार्किंग होटल दी पेरिस के पीछे मैदान में की जाएगी। प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर व सोनभद्र की ओर से आने वाले बडे़ वाहन भारत माता मंदिर व सिगरा स्टेडियम में छोटे वाहन काशी विद्यापीठ मैदान में पार्किंग करेंगे। सोनभद्र की और आने वाले जो वाहन बीएचयू की तरफ से आएंगे उनकी पार्किंग राजकीय बालिका इंटर कालेज में की गयी है। चंदौली की और आने वाले छोटे व बडे़ वाहनों की पार्किंग लकड़ी मंडी से भदऊ चुंगी तक की जाएगी।
जंगमबाड़ी मठ के वीर शैव महाकुंभ में जांएगे सीएम
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में होने वाली जनसभा से पहले जंगमबाड़ी मठ जाएंगे। यहां 38 दिवसीय वीर शैव महाकुंभ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में ही हिस्सा लेने 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इससे पहले जंगमबाड़ी मठ के शताब्दी समारोह में भी हिस्सा लिया था। 15 जनवरी से वीर शैव महाकुंभ का शुभारंभ हुआ है। इसके उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शामिल हुए थे।
मान मंदिर घाट और टीएफसी जाएंगी केंद्रीय कपड़ा मंत्री
जनसभा के बाद केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी मान मंदिर घाट जाएंगी। यहां से वे मान मंदिर महल का निरीक्षण भी करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मान महल के वर्चुअल म्यूजियम का उद्घाटन किया था। इसके बाद से ही यहां पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो गया था। यहां के बाद वे बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें