उन्होंने कहा, मुझे वाल्मिकी समाज की महिला मिली, मैने उससे पूछा वोट किसको दोगी तो उसने कहा मै अपने बेटे को वोट दूंगी, जिसने योजनाओं से मेरा जीवन संवारा है। 2017 के पहले बिजली का तार पकड़ते थे तो करंट नहीं आता था, लेकिन बिजली का बिल पकड़ने से करंट आता था। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर, काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. नीलकंठ तिवारी, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, धर्मवीर प्रजापति, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह मौजूद रहे।
जनता से मांगे पांच वचन
जनसभा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जनता से 5 वचन मांगे। इसमें जिसमें पहला वचन बच्चों से कभी गुटका मत मंगवाना, बच्चों को पेट काटकर पढ़ाना, माता पिता के चरणों में प्रतिदिन 5 मिनट मालिश करना, तीसरा वचन बेटी, पत्नी और मां पर कभी हाथ मत उठाना, चौथा वचन एक बिस्वां जमीन के लिए कभी भाई भाई मत लडना और पांचवा वचन शाम को कोई और जूस नहीं पीना।
यात्रा से लगा भीषण जाम, हांफा शहर
भाजपा की जन विश्वास यात्रा के चलते बुधवार शाम शहर में भीषण जाम की चपेट में रहा। सेवापुरी, रोहनिया होते हुए शाम के समय शहर में पहुंची यात्रा के चलते मंडुवाडीह, ककरमत्ता, सुंदरपुर, लंका, मदनपुरा, गौदोलिया का इलाका जाम हो गया। दरअसल, यात्रा को लेकर यातायात विभाग ने कोई तैयारी नहीं की थी। यही कारण है कि ज्यादातर जगहों पर यातायात कर्मी भी नदारद दिखे।