फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे जिलों को जाने वाले मालवाहकों शहर में नहीं करेंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शारदीय नवरात्र की सप्तमी, अष्टमी और नवमी की रात पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं के हुजूम उमड़ने के मद्देनजर दूसरे जिलों को जाने वाले भारी मालवाहकों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी प्रमुख पूजा पंडालों के इर्दगिर्द यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सप्तमी, अष्टमी और नवमी की रात शहर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए भारी मालवाहकों की आवाजाही रात एक बजे तक नहीं होने दी जाएगी। जिन मार्गों पर प्रमुख पूजा पंडाल स्थापित हैं उन पर ट्रैफिक पुलिस के फैंटम दस्ते भ्रमण करते रहेंगे और जाम लगने पर समस्या का समाधान कराएंगे। यातायात पुलिस के निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को कहा गया है कि तीन दिन अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए ड्यूटी करें ताकि श्रद्धालुओं को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।
दुर्गा पूजा पंडालों में सादे कपड़ों में महिला और पुरुष सिपाही तैनात रहेंगे। यह जानकारी देते हुए एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि नवरात्र के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। भीड़भाड़ वाले सभी प्रमुख स्थानों की तलाशी रोजाना बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड से कराई जाएगी। थानेदारों और चौकी प्रभारियों को कहा गया है कि वह अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहें और सुनिश्चित करेंगे कि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। इसके साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी अपनी सर्किल के थानेदारों और चौकी प्रभारियों के संपर्क में रह कर सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें