फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन कराने का आरोपी जाल्हूपुर चौकी इंचार्ज निलंबित 

Thu, 14 May 2020 11:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

वाराणसी के चौबेपुर थाना की जाल्हूपुर चौकी के प्रभारी धनंजय राय को एसएसपी ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। धनंजय पर खनन माफियाओं से मिलीभगत कर क्षेत्र में अवैध खनन कराने का आरोप है। धनंजय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। प्रकरण में यह भी देखा जा रहा है कि चौबेपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार से किस स्तर पर चूक हुई।  

विज्ञापन


जाल्हूपुर क्षेत्र में हाल के दिनों में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना ग्रामीणों ने जाल्हूपुर चौकी पर दी थी। प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सूचना पाकर प्रशिक्षु आईपीएस अभिषेक अग्रवाल ने छापा मार कर अवैध खनन में लगी एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर को सीज कराया।

एसएसपी ने मामले की गंभीरता देखते हुए जांच कराई तो सामने आया कि जाल्हूपुर चौकी इंचार्ज खनन माफियाओं से मिलीभगत कर क्षेत्र में अवैध खनन करा रहा है। इस संबंध में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि पुलिसकर्मियों का इस तरह का आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। दरोगा के खिलाफ कठोर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें