वाराणसी में कोरोना की जांच कराने ईएसआई हास्पिटल गए एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जांच के लिए लाइन में खड़े रहने के दौरान ही उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा और वहीं गिर पड़ा।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले ही बाहर से आने के बाद संबंधित व्यक्ति ईएसआइसी हॉस्पिटल में जांच कराने के लिए आया था। उसे कोरोना का लक्षण नहीं था। मिर्गी आने की वजह से ही उसकी मौत हुई। मौत होने के बाद कोरोना प्रोटोकॉल के हिसाब से अंतिम संस्कार भी कराया गया।