फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में जलशक्ति मंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद, बोले- हर घर होगी नल की टोटी

Mon, 29 Jan 2024 02:18 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएम के मन की बात कार्यक्रम सुनकर जलशक्ति मंत्री ने लाभार्थियों से संवाद किया। मंत्री ने इस दौरान कहा कि इसी साल प्रदेश के प्रत्येक घरों में नल की टोटी पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आराजीलाइन ब्लॉक के सांसद आदर्श ग्राम पंचायत परमपुर में फीता काटकर हर घर नल योजना की शुरुआत की। इसके बाद पेयजल योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनकर लाभार्थियों के साथ संवाद किया।

विज्ञापन


उन्होंने पंप संचालन के लिए कर्मियों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान ग्रामीणों से मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना था कि हर व्यक्ति के घर टोटी से शुद्ध पानी पहुंचे। आज वह सपना साकार हो रहा है। इसी साल प्रदेश के प्रत्येक घरों में नल की टोटी पहुंच जाएगी। 

अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण राजीव कुमार ने बताया कि गांव में 568 परिवार को लाभान्वित किया जाना है। इनमें 278 परिवार को योजना का लाभ मिल चुका है। बाकी परिवार के घर तक पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क बनाने से दिक्कत आ रही है। पुलिया डालने के बाद बचे हुए परिवार को इस योजना से जोड़ दिया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल, ग्राम प्रधान राहुल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें