फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राजस्थानी मेले में दिखेंगे जयपुर के परिधान व सूरत की ज्वेलरी

विज्ञापन
वाराणसी से शुक्रवार को महमूगंज ​​​स्थित एक लाॅन में राजस्थानी मेला की जान​​​कारी देती विनीता प् - फोटो : Archive
विज्ञापन
वाराणसी। मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा की ओर से 13 जुलाई को महमूरगंज स्थित शुभम बैंक्वेट हॉल में राजस्थानी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में त्योहारों, तीज और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर शृंगार, सजावटी और पूजन सामग्री के 70 स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मेला सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। शाखा की अध्यक्ष विनीता प्रसाद और पूर्व अध्यक्ष स्मृता लोहिया ने शुक्रवार को शुभम लॉन में पत्रकारों को बताया कि मेले में सूरत की डायमंड ज्वेलरी और नवरत्न ज्वेलर्स के विशेष आभूषण प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा होम फैशन उत्पाद, आकर्षक साड़ियां और विभिन्न डिजाइनों की राखियां भी उपलब्ध रहेंगी। जन्माष्टमी के लिए ठाकुरजी के शृंगार और आभूषण भी मिलेंगे। नए डिजाइनर परिधान तथा बच्चों के लिए रंग-बिरंगे कपड़े, पेंसिल समेत अन्य सामग्री भी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें