फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन धर्मावलंबी घरों में ही मनाएंगे महावीर जयंती, 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव सादगी और कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार रविवार को मनाया जाएगा। कोरोना महोत्सव के कारण जैन समाज ने जन्म महोत्सव को घरों में मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जैन समाज के उपाध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि समाज की ओर से मंदिरों में शोभायात्रा, पूजन, झूलन उत्सव और सांस्कृतिक आयोजन को स्थगित कर दिया गया है। जन्म कल्याणक महोत्सव पर 25 अप्रैल को भगवान के अभिषेक का आयोजन फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा गोष्ठी, वेबिनार और प्रवचन आदि जूम पर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि हमारे धर्मगुरुओं, आचार्य, महाराज ने आदेश दिया है कि इस समय देश की स्थिति को देखते हुए समाज के लोग अपने-अपने घरों पर महावीर जयंती मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें