फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी में चल रहा था जयमाल, तभी गोली मार कर युवक की हत्या, मातम में बदलीं खुशियां; घर के बगल में मिली लाश

Sat, 02 May 2026 10:16 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। घर में शादी समारोह के दाैरान जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसलिए किसी ने फायरिंग पर ध्यान नहीं दिया। परिजनों की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
शादी वाले घर में छाया मातम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के रानीबारी गांव में बीती रात शादी में जयमाल कार्यक्रम के दौरान आए पास के राजापुर गांव के युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों की तहरीर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के रानीबारी गांव में शुक्रवार की रात गुलाब के पुत्र सूरज का विवाह था। विवाह कार्यक्रम के दौरान लोग जयमाल पर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दे रहे थे। इस दौरान घर से सटे रेलवे ट्रैक के पास के राजपुर गांव निवासी अजय (23) की किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी।

लघु शंका के लिए विवाह वाले घर से कुछ लोग रेलवे ट्रैक की ओर गए तो शव पड़ा देखकर शोर मचाया। जिसके बाद विवाह में अफरातफरी  मच गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त होने पर परिजन भी सूचना मिलने पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

इसी जगह मारी गई थी गोली। - फोटो : संवाद
मृतक अजय के पिता भूतनाथ का आरोप है कि उनके घर के पास आबादी की जमीन को रानीबारी गांव का बुनेला कब्जा कर रहा है। उसी ने धमकी दी थी और उसी ने उनके पुत्र को गोली मार कर हत्या की है इसके बाद पुलिस ने बुनेला के खिलाफ हत्या की  प्राथमिकी दर्ज कर लिया।

एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम नारीबारी में बहुभोज के कार्यक्रम में एक व्यक्ति गोली लगने की सूचना मिली। सूचना पर थाना देहात कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचा कर पता किया तो  ज्ञात हुआ कि अजय 22 पुत्र भूतनाथ रैदास की राजापुर गांव निवासी बुंदेला ने गोली मारकर हत्या द्वारा कर दी दिया। मृतक अजय उपरोक्त के पिता द्वारा तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी बुंदीला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें