पुलिस के अनुसार, टॉर्च की रोशनी में रोकने का इशारा करने पर आगे चल रहे ट्रैक्टर के चालक ने गाली-गलौज करते हुए वाहन पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश की और जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। अचानक हुए हमले से बचाव करते हुए पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लग गई।
घायल बदमाश को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया और उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में उसकी पहचान मृत्युंजय कुशवाहा (32) निवासी तरांव, थाना रामपुर मझवां, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दो ट्रैक्टर, एक ट्रॉली, एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
सीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ गाजीपुर, वाराणसी व अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: हर्ष फायरिंग से बालक की मौत...शादी समारोह में मातम, बेटे की लाश पकड़कर रोया पिता; पहुंची पुलिस