फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंद महासागर में जैविक उत्पादकता पर ध्यान देना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के भू विज्ञान विभाग के स्थापना दिवस पर बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं के साथ मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि हिंद महासागर में जैविक उत्पादकता पर ध्यान देना जरूरी है। अगर जैविक उत्पादकता बढ़ेगी तो ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने में आसानी होगी।
विज्ञापन

विज्ञान संस्थान के संगोष्ठी संकुल में प्रो.केके माथुर स्मृति व्याख्यान के बाद प्रो. सुनील सिंह ने भू विज्ञान विभाग के प्रो. एमएस श्रीनिवासन की स्मृति में सूक्ष्म जीवाश्म प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान डॉ. कोमल वर्मा, डॉ. आशुतोष कैंथोला, डॉ. मयूरी, डॉ. प्रदीप के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। उधर रंगोली, पोस्टर, निबंध और कहानी लेखन आदि प्रतियोगिताओं में भी छात्रों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान प्रो. पीके सिंह, प्रो. एके त्रिपाठी, प्रो. मधुलिका अग्रवाल, प्रो. राजीव भाटला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें