27 दिन पहले ही फुल हो गईं स्पेशल तीर्थ ट्रेन की सीटें
आईआरसीटीसी द्वारा भारत दर्शन के तहत 24 अगस्त से पांच सितंबर तक तीर्थ यात्रियों के लिए एक विशेष ट्रेन का संचालन किया जाना है। बीते 30 जून को बुकिंग के लिए सूचना जारी की गई थी। सूचना जारी होने के एक सप्ताह के अंदर 60 प्रतिशत सीटें बुक कर ली गई थीं। जिसके बाद दो दिन पूर्व ट्रेन की कुल 870 सीटें फुल हो गई हैं। इसकी जानकारी आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद शंकर ने दी है।
दक्षिण भारत में यहां के दर्शन कराए ट्रेन
मदुरैई मीनाक्षी टेंपल,
रामेश्वरम रामनाथ स्वामी टेंपल
कोच्चिवल्ली और त्रिवंद्रम कोवलम बीच और पद्मनाभम मंदिर,
कन्याकुमारी कन्याकुमारी मंदिर
तिरुचिरापल्ली रंगनाथ स्वामी मंदिर
रेनीगुंटा तिरुपति टेंपल
कुरनूल मल्लिकार्जुन टेंपल