फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS Transfer: वाराणसी के एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर अनिल सिंह का तबादला, बुलंदशहर एसएसपी संतोष को मिली कमान

Sun, 29 May 2022 02:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार को सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।
विज्ञापन
संतोष सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट का अपर पुलिस आयुक्त (कानून व व्यवस्था) बनाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार को सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त (कानून व व्यवस्था) अनिल कुमार सिंह का लखनऊ पीएसी उप महानिरीक्षक पद पर तबादला हो गया। वहीं, एसएसपी बुलंदशहर रहे संतोष सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट का अपर पुलिस आयुक्त (कानून व व्यवस्था) बनाया गया है।

विज्ञापन


पिछले लंबे समय से संतोष सिंह बुलंदशहर में एसएसपी थे। मूलरूप से जौनपुर निवासी संतोष सिंह पहले भी वाराणसी में एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी और एटीएस एसपी के पदों पर रह चुके हैं। चंदौली जिले में तैनाती के दौरान उन्हें प्रमोशन देकर बुलंदशहर का एसएसपी बनाया गया था।



वाराणसी में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए संतोष सिंह को पदभार सौंपा गया है। वहीं, डीआईजी रैंक के अफसर अनिल कुमार सिंह के रिटायरमेंट में कुछ ही माह शेष बचे हैं। ऐसे में वह पिछले कुछ माह से वाराणसी से लखनऊ जाने के प्रयास में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें