फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरवेल में हुई मौत मामले में बुधवार तक सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पिंडरा के बिंदा गांव के बोरवेल में गिरने से हुई अनिकेत यादव की मौत के मामले की जांच चल रही है। जल निगम की ओर से विभागीय जांच रिपोर्ट बुधवार तक मुख्य अभियंता को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जल निगम के अधीक्षण अभियंता एसके जैन ने बताया कि जांच चल रही है। दो दिन बाद बुधवार तक जांच रिपोर्ट सौंप देंगे। कार्यदायी एजेंसी एलएंडटी का पक्ष जानने के लिए नोटिस दिया गया है। उनका जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि डीएम की बैठक में तीन लोगों को नोटिस दिया गया था। इसमें जल निगम की अवर अभियंता प्रियंका यादव, एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर बीपी रघुवंशी, साइट इंजीनियर रवि कुमार हैं। उधर जल निगम के मुख्य अभियंता घनश्याम द्विवेदी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। इनमें अधीक्षण अभियंता एसके जैन के अलावा दो अधिशासी अभियंता हैं। जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें