सिगरा स्टेडियम में दो तरणताल का निर्माण किया जाएगा। एक तरणताल ओलंपिक साइज का होगा। जबकि दूसरा तरण सेमी ओलंपिक साइज का होगा। जिसमें खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे।
एनसीओई के तर्ज पर तैयार होंगे कोर्ट
स्टेडियम में एनसीओई के तर्ज पर आधुनिक प्रशिक्षण के लिए 10, 25 और 50 मीटर के शूटिंग रेंज का निर्माण होगा। कुश्ती के लिए चार कोर्ट, मुक्केबाजी के लिए 12 आधुनिक रिंग बनेंगे। तलवारबाजी के लिए 28 कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। यहां 400 खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। व्यायाम के लिए फिटनेस सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा जिसकी कुल क्षमता 500 की होगी।
तीन मंजिला होगा ऐरीना
सिगरा स्टेडियम में तीन मंजिल ऐरीना में तरणताल, फिटेनस सेंटर के अलावा बैडमिंटन के लिए 15 कोर्ट, टेबल टेनिस के लिए 18 कोर्ट, कराते के दो, जूडो के लिए छह कोर्ट बनेंगे। वहीं, आउटडोर में 800 मीटर का जॉगिंग ट्रैक, बास्केटबाल, क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और 800 मीटर के सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण होगा।
लालपुर स्टेडियम में बॉस्केटबाल कोर्ट (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
सात करोड़ रुपये की लागत से बीते पांच साल में लालपुर स्टेडियम में 400 मीटर का सिंथेटिक और बास्केटबाल कोर्ट लगभग बनकर तैयार हो गया है। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएनएल) के परियोजना अधिकारी विजय जैन ने बताया कि ट्रैक पर सिर्फ मार्किंग और किनारे पर फेंसिंग (ट्रैक के चारों तरफ घेरा बंदी) का काम बाकी है जो जून तक पूरा कर लिया जाएगा।