1980 के मास्को ओलंपिक के खजूरी के हॉकी के उस्ताद मोहम्मद शाहिद, 1988 के सियोल ओलंपिक में हॉकी खिलाड़ी विवेक सिंह और 1996 के अटलांटा ओलंपिक में हॉकी खिलाड़ी राहुल सिंह ने हिस्सा लिया। दारानगर के रहने वाले संजीव सिंह ने 1988 के सियोल ओलंपिक में तीरंदाजी में हिस्सा लिया।
सुसवाही के संजय राय ने 2000 के सिडनी ओलंपिक की लंबी कूद में प्रतिभाग किया था। 2012 के लंदन ओलंपिक में चोलापुर के निमा मुमेरी गांव के नरसिंह यादव काशी का मान बढ़ा चुके हैं। 2012 के लंदन ओलंपिक में चोलापुर के बबियाव के एथलीट राम सिंह ने मैराथन में हिस्सा लिया था। बीते 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम में ललित उपाध्याय और रामनगर के रहने वाले शिवपाल सिंह का चयन हुआ था।
भारतीय हॉकी टीम में काशी के ललित उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
ओलंपियन राहुल सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है, उससे खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। जिसका परिणाम लगातार देखने को मिल रहा है। भारतीय हॉकी टीम के अहम सदस्य ओलंपियन ललित उपाध्याय ने कहा कि देश में खेल का माहौल पहले से काफी बदल गया। खिलाड़ियों को खेलो इंडिया, साई और खेल विभाग से मिलने वाली सुविधाओं और सम्मान से खिलाड़ियों उत्साह बढ़ा है।